फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नशे के लिए पैसे देने से किया मना नशाखोर बेटे ने घर को लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने नशे के लिए पैसे देने से मना किया तो बेटे ने घर को ही आग लगा दी। इस वारदात में आग के कारण घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अब बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात साहा के रामपुर गांव की है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विजय कुमार उर्फ सन्नी बीते रोज घर पर था। तब उसने नशे के लिए उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। नशे के लिए उसने बेटे को पैसे देने से साफ मना कर दिया था। इसी वजह से सन्नी ने उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से घर में आग लगा दी। राकेश के मुताबिक आरोपी ने पहले खुद को घर के अंदर बंद किया था। इसके बाद उसने उसे अंदर ही आग लगा दी। कमरे में धुआं होने के कारण उसका बेटा खुद कुंडी खोलकर भाग गया। उसने बताया कि आग की वजह से घर में रखा डबल बैड के गद्दे, वाशिंग मशीन, टेलीविजन व लड़की अलमारी में रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गए। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कमरे में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें