फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं मे बढ़ रहा नशा : महामंडलेश्वर

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नीलकंठ महादेव मंदिर में कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना करते गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। प्रजापति समाज से सुरेश प्रजापति ने समाज के अन्य लोगों के साथ मिलकर हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर स्वामी राम मुन्नी का भव्य गत किया। स्वामी पंजाब लुधियाना, खन्ना और राजपुरा होते हुए हरिद्वार वापिस जा रहे थे। उन्होंने आज समाज में खासकर युवाओं मे बढ़ रही नशे की आदत पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ घर का लड़का या कोई और एक सदस्य करता है, मगर इसका असर पूरे घर और समाज पर पड़ता है। नशा उस व्यक्ति को अन्य अपराध की तरफ बहुत जल्दी ले जाता है। उन्होंने कहा कि मां बाप अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकाल कर अपने बच्चों को अपनी निगरानी में ही रखे, जिससे कि वह गलत संगत में न पड़े। इस अवसर पर पार्षद शिवा काकरन, नवीन जैन, रोशन लाल, तिवारी, संजू, नील कमल, विशाल, सतीश, राजबीर, दर्शन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें