फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैटरियां गलाकर लैंड इनगोट्स बनाने का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। आर्थिक अपराध शाखा ने साहा में हुए करोड़ों के बैटरी गबन मामले में एक ओर आरोपी यूपी गाजियाबाद निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बैटरियों को गलाकर उनकी लेड सिल्लियां बनाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के 10 सिल्लियां बरामद की हैं ताकि उन्हें बाजार में आसानी से बेचा जा सके। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई सिल्लियां बनाकर बेच चुका है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में जग्गी कॉलोनी निवासी प्रतीक ने 10 अप्रैल 2025 को थाना साहा में दी तहरीर में बताया था कि 26 मार्च 2025 को आरोपी हरीश कुमार व उसके साथियों ने मिलीभगत कर 280 माइक्रोटैक बैटरियों की धोखाधड़ी की थी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी। इस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर 23.75 लाख हड़पने का आरोपी पकड़ा
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर फतेहगढ़ निवासी गुरमीत सिंह से 23.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र के गरारसी गांव निवासी आरोपी हाकम सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 23 जुलाई को पुलिस को दी तहरीर में गुरमीत सिंह ने बताया था कि बेटे को विदेश भेजने के लिए उनकी मुलाकात आरोपी हाकम सिंह व उसके साथियों से हुई। आरोपियों ने झांसा देकर 11 अगस्त से 20 दिसंबर 2023 के बीच किस्तों में कुल 25 लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें