अंबाला सिटी। प्रशासन ने पराली जलाने पर रोक के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग शुरू किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में ड्रोन तैनात करेगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों पर दृशया एजेंसी दो ड्रोन और एक विशेष तकनीकी टीम 45 दिनों तक जिले में निगरानी करेगी। विभाग के उप निदेशक वजीर सिंह ने बताया कि पराली जलाने की आशंका वाले गांवों और रेड जोन क्षेत्रों को चिह्नित कर फ्लाइट पाथ प्लान तैयार है। प्रत्येक ड्रोन प्रतिदिन 4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अधिकतम दो उड़ानें भरेगा। ड्रोन पराली जलाने वाले खेतों की सटीक लोकेशन और फोटो साक्ष्य जुटाकर उपायुक्त को दैनिक आधार पर भेजेंगे। संवाद