फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बूंदाबांदी और बादलों की लुका-छिपी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर बूंदाबांदी और बादलों की लुक्का छुप्पी का दौर जारी रहा। सुबह भी आसमान में घने बादल छाए हुए थे, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई, परंतु थोड़ी ही देर बार आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और सूरज ने दर्शन दिए। धूप बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़नी शुरू हो गई। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। परंतु दोपहर को एक बार फिर आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी फिर शुरू हो गई, परंतु कुछ समय बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। दिनभर में कई बार ऐसी ही स्थिति बनी रही। वहीं मौसम विभाग की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 25.5 रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले चार दिनों में झमाझम बारिश के आसार है।
विज्ञापन

किसानों ने लिए बारिश बहुत ही लाभकारी साबित हो रही है। जहां किसानों को इन दिनों धान में पानी देना पड़ता था परंतु बारिश होने के कारण धान को पानी देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। वहीं धीमी बारिश होने के कारण फसलों को ओर अधिक लाभ मिल रहा है। किसानों का कहना है कि अभी तक मौसम फसल के अनुकूल चल रहा है अगर आगामी दिनों में मौसम ठीक रहा तो इस बार फसल अच्छी होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें