फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भरत कॉलोनी के पेयजल संकट, छह दिन नहीं पानी

विज्ञापन
छावनी की भरत कॉलोनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
अबाला। छावनी की भरत कॉलोनी के सैकड़ों घराें में पानी का संकट गहरा गया। छह दिन से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या पर रोष जताया था। इस रोष के बाद सोमवार की रात को पानी छोड़ दिया गया। मंगलवार को भी हालात वैसे ही थे।
विज्ञापन

लोग सुबह से ही पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक पानी नहीं आया। लोगों का आरोप है जलापूर्ति विभाग को कॉलोनी में टयूबवेल लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
अधिकारियों को बार बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला। स्थानीय नेताओं को भी पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। महिलाओं को कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल का संकट दोहरी मार दे रहा है। वह लोग खरीदकर पानी लाने को मजबूर है। रातभर पानी की मोटर चलाकर करते रहते हैं पानी के आने का इंतजार।
विज्ञापन

फोटो: 25

शशी भाटिया ने बताया कि छह दिन से पानी नहीं आ रहा है, विभाग की ओर से सोमवार को एक पानी का टैंकर भेजा गया था। इससे क्या होगा, रोज रोज की इस समस्या का हल कैसे निकलेगा ।

फोटो: 26



दासी देवी ने बताया कि रात रात में जागकर नींद खराब करते हैं ओर पानी की मोटर को चलाकर रखते है, अपनी बिजली भी खर्च कर रहे हैं। पडोस में महिला का ऑपरेशन हुआ है, क्या वह टैंकर के पास से पानी का बर्तन उठाकर अपने घर में लेकर जा सकती है।

फोटो: 27

वीणू का कहना है कि एक कैंपर 35 रुपये का आता है वह रोज राेज कब तक पानी का कैंपर खरीद कर पानी पीए, कहां से आएंगे रोजाना के 35 रुपये।



फोटो: 28



कविता शर्मा ने बताया कि स्थानीय नेता को जब हमने पानी की समस्या के बारे में बताया तो उन्होनें कहा कि अपनी जमीन खरीद लो, हम उस पर टयूबवेल लगवा देंगे, इसके बाद पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

फोटो: 29

रेणू ने बताया कि रात भर जागकर जागरण करना पड़ता है। हमें जहां मर्जी से पानी दिया जाए यह सरकार की जिम्मेदारी है



वर्जन



भरत कॉलोनी में टयूबवेल नहीं है जिसके कारण पानी की दिक्कत आ रही है, सोमवार को कालोनी में पानी का टैंकर भेजा गया था और भरत कालोनी में दोपहर को जगाधरी रोड स्थित प्रकाश डेयरी के पास टयूबवेल से पानी की सप्लाई दी गई थी। जल्द ही पानी की समस्या का हल निकाला जाएगा।

जगदीप सिंह विर्क, जेई, जलापूर्ति विभाग, अंबाला छावनी।

छावनी की भरत कॉलोनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते स्थानीय लोग।

छावनी की भरत कॉलोनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते स्थानीय लोग।

छावनी की भरत कॉलोनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते स्थानीय लोग।

छावनी की भरत कॉलोनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते स्थानीय लोग।

छावनी की भरत कॉलोनी में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते स्थानीय लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें