अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित बैंक कॉलोनी और कर्णपुरी में नालों की सफाई न होने के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ब्लॉक नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है। जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। नालों की समय पर सफाई न होने से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी अब सीधे गलियों में जमा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो इस पानी से होकर गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बदबू और मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।
वहीं अमरपुरी कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है, जिसने स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं गलियां अब कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। राहगीर कीचड़ से सने रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सड़कों पर बने गड्ढे में गाड़ियां फंसना आम बात हो गई है। कई बार तो वाहनों के पहिए गड्ढों में धंस रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई करवाई जाए और अमरपुरी कॉलोनी में चल रहे सीवरेज के काम को तुरंत व्यवस्थित किया जाए ताकि वह सुरक्षित अपने घरों तक आ-जा सकें।
अशोक कुमार ने बताया कि काॅलोनियों में पिछले कई दिनों से सीवरेज का काम चल रहा है। काम खत्म हो रहा है और न ही गलियों की हालत सुधारी नहीं जा रही है। हर दिन कोई न कोई गाड़ी कीचड़ में धंसती है। लोग कीचड़ में चलने को मजबूर है।
कर्णपुरी निवासी दलजीत ने बताया कि काॅलोनी में सफाई के नाम पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, नाले ब्लॉक हैं और उनका ओवरफ्लो पानी काॅलोनी में सड़क पर जमा हो रहा है। हम टैक्स भी देते हैं और ये बदहाली भी झेल रहे हैं।
राजेश ने बताया कि बैंक काॅलोनी में सड़कों पर भरा गंदा पानी सिर्फ आने-जाने की समस्या नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है। चारों तरफ फैली बदबू और मच्छरों के बीच बच्चों को बाहर भेजना मुश्किल हो गया है।
बैंक कालोनी में सड़क पर जमा नाले का पानी। संवाद- फोटो : samvad