फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी की निकासी सबसे बड़ी समस्या, शुरू हुए कार्य भी रुके

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्ड-10 में बरसाती पानी की निकासी सबसे बड़ी समस्या है। यहां थोड़ी बारिश के बाद गलियों में जलभराव हो जाता है। वार्ड में नालों की सफाई नहीं की गई। यही नहीं जो विकास कार्य वर्कऑर्डर होने के बाद शुरू किए गए थे, उन कार्यों को भी शुरू होने के बाद रोक दिया गया है। यह कार्य करीब 85 लाख बजट के हैं। अमर उजाला टीम ने वार्ड-10 में ग्राउंड रिपोर्ट की। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई न होने, बरसाती पानी की निकासी व स्ट्रीट लाइट की समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन


-

फोटो14

केस नंबर-एक

निगम कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आते

कलाल माजरी के स्थानीय निवासी अमित सिंह वालिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और काफी समय से टूटी पड़ी हैं। इनकी सफाई के लिए भी निगम कर्मचारी यहां नहीं पहुंचते। इस वजह से बरसाती व घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं हो पाती। इस संबंध में कई बार निगम के सफाई कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं कि अब भी तक कोई कार्य नहीं हुआ।



फोटो15
केस नंबर-दो

बरसाती पानी की निकासी बड़ी समस्या

स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी बड़ी समस्या है। इस समस्या का लंबे समय से कोई समाधान नहीं किया। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में तो समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। थोड़ी सी बरसात के बाद ही जलभराव हो जाता है। सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। नालियों के ऊपर रखे छोटे मेनहोल भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन




फोटो13
केस नंबर-तीन

स्ट्रीट लाइट की समस्या से भी होती है परेशानी

स्थानीय निवासी गीता रानी ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी उनके क्षेत्र में नहीं आते। उनको खुद ही नाली की सफाई करनी पड़ती है। उनके घरों के सामने निगम की ओर से नालियों को अंडरग्राउंड किया गया है, लेकिन उनकी सफाई भी नहीं की गई। इस वजह से पानी ओवरफ्लो होकर गली में आ जाता है। बारिश के दौरान उनकी ज्यादा दिक्कत और बढ़ जाती है। यही नहीं स्ट्रीट लाइट भी खराब हो जाती है। यह भी समस्या बनी रहती है।



फोटो-18
शुरू होने के बाद भी वार्ड में विकास कार्य रोके गए

वार्ड-10 से पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से वार्ड में सिविल वर्क के लिए वर्कऑर्डर जारी किए गए थे, लेकिन यह कार्य शुरू होने के बाद भी रोक दिए गए। इन कार्यों में गली, नालों में पाइपलाइन डालने, सड़कों की रिपेयर का कार्य शामिल हैं। यह कार्य करीब 85 लाख बजट से होने हैं। वार्ड में सफाई कर्मचारी भी पूरे नहीं दिए गए। वार्ड में नालों की सफाई नहीं हो रही है। बरसाती पानी की निकासी के लिए भी निगम ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें