फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाला ओवरफ्लो, पानी सड़क पर, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जैन कॉलेज रोड पर बने नाले से गंदा पानी रिसने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रोजाना गंदे पानी से होकर ही लोगों को अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। बारिश के बाद से अब तक नालों की सफाई नहीं हुई। इस कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक आता है, दूसरी तरफ बने नाले में जा रहा है। इससे रात के समय कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस बारे में कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

चोटिल होने से बचा
छात्र अंकुश ने बताया कि वह रोजाना इधर से ही निकलता है। कई बार उसकी बाइक फिसल जाती है। गली के मोड पर सड़क भी टूटी हुई है। जिसे रिपेयर करवाना चाहिए।
ठीक से नहीं होती सफाई
शकुंतला देवी ने बताया कि वे हाल ही में यहां पर रहने के लिए आए हैं। बारिश के बाद से ही यहां पर पानी की निकासी नहीं हुई है। सफाई कर्मी आते तो हैं लेकिन सही से सफाई नहीं करते। इसलिए नाले ब्लॉक हो गए हैं।
पानी से नहीं दिखते गड्ढे
रेहड़ी संचालक मूलचंद ने बताया कि वह अपनी रेहड़ी लेकर शाम को जब घर जाते हैं तो गली के मोड़ पर बना गड्ढा पानी के कारण दिखाई नहीं देता। कई बार तो उनकी रेहड़ी भी पलट चुकी है। इसलिए उन्होंने अपने स्तर पर ही मलबा डालकर गढ्ढे को भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। जेई को भी जानकारी दे दी गई है।
जसबीर सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें