फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाला ओवरफ्लो, बिजली बोर्ड का शौचालय जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में 12 क्राॅस रोड पर नाले के निर्माण के चलते बिजली बोर्ड कार्यालय का शौचालय बंद हो गया। इस कारण कार्यालय की महिला कर्मचारियों को पड़ोस में शौचालयों का प्रयोग करना पड़ रहा है तो वहीं पुरुष कर्मचारी पावर हाउस में बने शौचालय का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नाला ओवरफ्लो होने के कारण सभी शौचालय चौक हुए हैं। गौरतलब है कि बिजली बोर्ड कार्यालय में करीब 125 कर्मचारी हैं। इसके अलावा बिजली कार्यालय में रोजाना 300 के करीब लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद इस समस्या पर किसी को ध्यान नहीं है।
लोग यहां बिल भरने, बिल ठीक करवान, नए कनेक्शन के लिए, तार बदलवाने, लोड बढ़ाने और अन्य काम से कार्यालय में आते हैं। ऐसे में यहां कार्य के लिए आने वाले लोगों को भी शौचालय की समस्या से दो चार होना पड़ता है। गौरतलब है कि छावनी के बारह क्रॉस रोड पर नाला बनाने का काम चल रहा है। इस काम को चलते हुए तीन महीने का समय हो चुका है यह नाला न्यू मछली मार्केट से लेकर सराय तक बनाया जा रहा है। अभी इस नाले का निर्माण कार्य पांच नंबर से लेकर पानी की टंकी तक पूरा हुआ है। नगर परिषद द्वारा जगह जगह से नाले को बंद किया हुआ है। जिसके कारण नाले में पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
न्यू मछली मार्केट से लेकर सराय तक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली बोर्ड के पास नाला बंद किया हुआ है। जल्द ही इस नाले को खोल दिया जाएगा।
जयदीप राणा, जेई, नगर परिषद अंबाला सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें