फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शेयर में मुनाफे के नाम पर 30.40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी हो गई। अंबाला सिटी के गोवर्धन नगर निवासी प्रीतम रॉय ने बताया कि 30 मई वो अपने घर पर था तो उसे अपने व्हाट्सएप पर संदेश आया कि अगर वो शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते हैं तो वो ग्रुप में जुड़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे अच्छे पैसे कमा सकते है। इस दौरान एक लिंक भी आया। इसे खोलने पर एक ग्रुप खुला। इसमें तीन व्हाट्सएप नंबर ग्रुप के एडमिन थे इसमें वो भी जुड़ गया। इस ग्रुप में कौन सा शेयर खरीदना है और बेचना है, इसकी जानकारी दी जाती थी। उन्होंने उसकी पूरी जानकारी मांगी जो उसने दे दी। इसके बाद उसका खाता खुल गया और फिर उसने बारी-बारी से 13 लाख 90 हजार रुपये जहां-जहां उन्होंने बोला, लगा दिए।
इस दौरान उसके खाते में लाखों रुपये का मुनाफा भी नजर आया। जब उसने अपने खाते में पैसे डालने के लिए कहा तो उससे 16 लाख 50 हजार रुपये और भरने के लिए कहा गया जो उसने अपने जीजा से लेकर शेयर में लगा दिए। जब उसने शेयर बाजार से जुड़े खाते को चेक किया तो इसके अंदर मुनाफे सहित 78 लाख रुपये नजर आए।
विज्ञापन

पीड़ित ने कुल राशि में से 50 लाख रुपये निकालने के लिए लगा दिया तो उन्होंने कहा तीन दिन में उसका पैसा बैंक खाते में आ जाएगा। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उसके खाते में पैसा नहीं आया। प्रीतम रॉय ने बताया कि उसके साथ कुल 30 लाख 40 हजार रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें