फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जल निकासी के लिए खोदा नाला, हालात ज्यों के त्यों

Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में बस अड्डे के बाहर मार्केट में खोदा गया नाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। बस अड्डा प्रांगण और बाहर रोड पर कई फुट जलभराव है, इसकी निकासी के लिए गत दिवस नपा प्रशासन की ओर से प्रीत नगर में नाला खोदा गया, इसके विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने रोष जताया। दुकानदार जसवंत राणा, सोनू, जगजीत सिंह, हीरालाल, लविश, जुल्फान, मोहन और समीर आदि ने बताया कि बस अड्डे के बाहर रोड पर कई दिनों से पानी जमा है, इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस पर नगरपालिका प्रशासन ने प्रीत नगर की दुकानों के आगे से काफी गहरा नाला खोद दिया। दुकानदारों ने कहा कि यहां पहले से ही नाला साफ था और पानी की निकासी हो रही थी। जबकि यह पानी पीछे से बस अड्डे के सामने से नहीं आ रहा है। अब नाला भी खोद दिया, लेकिन पानी तो फिर भी ज्यों का त्यों है, क्योंकि पीछे से नाला नहीं खोला गया, इससे पानी आगे नहीं आ रहा है। हैरानी है कि आखिर यह नाला खोदा किसलिए गया। उन्होंने कहा कि नाला खोदने के कारण उनकी दुकानदारी प्रभावित हो गई है, न तो कोई दुकान में जा पा रहा है और न ग्राहक आ रहे हैं, इसके अलावा उनकी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं इस नाले को बाद में बनाने में भी काफी दिन लगेंगे। इसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पीछे से नाले को खुलवाकर पानी निकाला जाए और पानी निकासी के बाद नाले को तुरंत बनवाया जाए।

बराड़ा में बस अड्डे के बाहर मार्केट में खोदा गया नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें