फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रणेता थे : नड्डा

विज्ञापन
अंबाला सिटी ​स्थित रिजॉर्ट में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सीएम, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के निजी रिजॉर्ट में सोमवार को भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत जैसे ऐतिहासिक निर्णय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम हैं। डॉ. मुखर्जी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रणेता थे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. मुखर्जी ने दिया एक विकल्प
अंबाला में एक कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश को भारतीय जनसंघ के रूप में एक मजबूत वैचारिक विकल्प दिया था, जिसके आधार पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संकल्प था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर उनके सपनों को साकार किया गया है।

हरियाणा की डबल इंजन सरकार की पीठ थपथपाई
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यमुनानगर थर्मल प्लांट, द्वारका एक्सप्रेसवे, रेवाड़ी बाईपास और खरखौदा में मारुति सुजुकी का प्लांट प्रदेश के विकास को नई गति दे रहे हैं। नड्डा ने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपये में गैस सिलिंडर और एमएसपी पर फसलों की खरीद जैसे फैसले ऐतिहासिक हैं।
विज्ञापन


घोषणा का किया स्वागत
इस दौरान मंत्री नड्डा ने अंबाला स्थित साइंस सेंटर का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने और उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हर नागरिक विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।

अंबाला सिटी स्थित रिजॉर्ट में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सीएम, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : samba news

अंबाला सिटी स्थित रिजॉर्ट में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सीएम, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें