फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डॉ. छिब्बर ने विद्यार्थियों को सीपीआर का महत्व समझाया

Sat, 13 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के सनातन धर्म कॉलेज में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉ. सुमित छिब्बर ने विद्यार्थियों को सीपीआर की बारीकियों से अवगत कराया और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। डॉ. छिब्बर ने सीपीआर के महत्व के बारे समझाते हुए बताया कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में समय पर और सही तरीके से दिया गया सीपीआर किसी के जीवन को बचा सकता है। कॉलेज प्राचार्य, डॉ. अल्का शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर युवा रेडक्रॉस काउंसलर जीनत मदान भी मौजूद रहे, इसके अलावा कॉलेज में परामर्श-सह-निरीक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर प्रदान करने में दूरस्थ शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें