पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में हिंदी लेखन प्रतियोगिता करवाई। कॉले
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीना रानी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. राम कुमार, प्रोफेसर मनीषा मान, प्रोफेसर प्रेमलता और प्रोफेसर रमनदीप सिंह, डॉ. गुरसिमरन कौर, डॉ. राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।