फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जुआरियों का अड्डा बना डाॅ. आंबेडकर पार्क

Tue, 23 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के बारह क्राॅस रोड ​स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में बैंच के नीचे लगाई ईंटें। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बारह क्राॅस रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क जुआरियों का अड्डा बना हुआ है यहां पर लोग ताश खेलते हैं। पार्क की स्थिति बदहाल है। पार्क में लगे बैंच टूट रहे हैं, इन बैंच से सरिया निकल रहा है, जो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही लोहे के कई बैंच को ईंट का जुगाड़ करके रखा गया है। पार्क में कई क्यारियां बनी हुई हैं जो महीनों से बिना रखरखाव के बदहाल हैं। इनमें एक भी पौधा नहीं है। पार्क में स्थापित ओपन जिम में लगे उपकरण टूट रहे हैं। इससे लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे। पार्क में लगे बच्चों के झूले तक टूट चुके हैं। पार्क में सैर करने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर लगी टाइलें कई जगह से उखड़ रही हैं और बुजुर्ग इन टूटी टाइलों के ऊपर से ही गुजर कर सैर करने को मजबूर हैं। पार्क में लगा सोलर पैनल पिछले एक साल से बंद पड़ा है। पार्क के अंदर और बाहर जगह-जगह गंदगी पसरी है। पार्क में गाय और कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

पार्क में ताश खेलते हैं लोग

मोहन ने बताया कि पार्क सुबह दस बजे के बाद जुआरियों का अड्डा बन जाता है। पूरा दिन लोग पार्क में जुआ खेलते हैं। स्थानीय लोग गंदगी फैलाते हैं। पार्क के अंदर और बाहर हर समय गंदगी पसरी रहती है। जिसे उठाया नहीं जाता। जब भी नगर परिषद में शिकायत दी जाती है तो सफाई कर्मी एक दिन आते हैं और सफाई करते हैं।

कर्मचंद ने बताया कि वह 70 साल के हैं। यह पार्क उनके घर के नजदीक है, इसलिए वह इस पार्क में करीब 20 साल से आ रहे हैं। पार्क में तीन साल पहले सोलर सिस्टम लगाया गया था, जो पिछले साल से बंद पड़ा है। जिसे आज तक चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि करीब 15 साल पहले तक स्थानीय बुजुर्ग इस पार्क का रखरखाव करते थे। रोजाना सफाई होती थी और पौधे भी लगे थे। उन बुजुर्गों की मृत्यु के बाद कोई पार्क का रखरखाव नहीं करता। इसके अलावा पार्क में एक व्यक्ति ने गाय पाली हुई है और यहां कुत्तों का भी जमावड़ा लगा रहता है।

पार्क में सफाई, गाय और कुत्तों को लेकर जो भी समस्या है, उसे सोमवार को दूर करवा दिया जाएगा। झूलों सहित अन्य क्षतिग्रस्त सामान की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी जाएगी।

सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद अंबाला सदर।

छावनी के बारह क्राॅस रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में बैंच के नीचे लगाई ईंटें। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें