फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने की आशंका से अटकी रहीं दर्जनों परिवारों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बारिश के बाद उफान पर आई टांगरी नदी में जलस्तर कम होने से सोमवार को लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन रविवार को टांगरी की जद में बसे लोगों की सांसें अटकी रही। स्थिति यह थी कि कहीं टांगरी नदी का जलस्तर पहाड़ों को दोबारा बरसात शुरू होने पर बढ़ न जाए और रात के अंधेरे में पानी न आ जाए इसको लेकर लोगों ने पहरा लगाया। परिवार का एक-एक सदस्य जगा रहा और पानी पर नजर जमाए रखी।
विज्ञापन

परिवारों का कहना था कि पहले भी टांगरी उफान पर आने के कारण उनके घरों में पानी घुस गया था। उस समय भी घर का सामान अधिकतर खराब हो गया था। ऐसे में दोबारा वहीं हालात बनने का डर सता रहा था इसलिए परिवार के एक-एक सदस्य की ड्यूटी लगाई। बता दें कि रविवार को दोपहर के समय पहाड़ों से करीब 9 हजार क्यूसेक पानी आ गया था। जिस कारण लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उधर, देररात तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने पानी पर नजर बनाए रखी।
------------
टांगरी में पानी आने पर टेंशन बढ़ जाती है। रात को बच्चों ने पहरा लगाया था कि कहीं टांगरी का जलस्तर न बढ़ जाए। पूरा परिवार सोया नहीं। पहले भी घर में पानी घुसने के कारण सामान खराब हो गया था।
विज्ञापन

नीलम, महिला
----
कई सालों से टांगरी का पानी हमारे के लिए आफत बन जाता है। सिंचाई विभाग ने टांगरी के भीतर भी एक बांध बना दिया है लेकिन उसमें लगे पाइप के कारण कुछ पानी उनकी कॉलोनी की तरफ भी आ गया था। जिसे समय रहते रोका गया।
सरोज, महिला
----
टांगरी में पानी घटना शुरू हो गया है। काफी मात्रा में कम हो गया है। पहाड़ों में दोबारा भारी बरसात होती है तो कहीं पानी आने की संभवना है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

जतिंद्र, जेई सिंचाई विभाग
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें