अंबाला। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का ठेका छूट गया है। यह ठेका जींद के पुराने ठेकेदार को एक वर्ष के लिए सौंपा है। निविदा होते ही ठेकेदार ने मंगलवार से काम भी शुरू कर दिया। इसमें 100 रुपये प्रतिटन की बढ़ोत्तरी की गई है।
चंडीगढ़ स्थित निकाय विभाग के कार्यालय में सोमवार शाम कोई हुई बैठक के बाद इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए गए। इसके तहत अब 2470 रुपये प्रतिटन के हिसाब से नगर परिषद के सभी 32 वार्डाें से कूड़ा इकट्ठा होगा। जबकि पहले इस सुविधा के तहत नगर परिषद द्वारा ठेकेदार को 2370 रुपये प्रतिटन के हिसाब भुगतान किया जा रहा था।
हर रोज निकलता है 110 टन कचरा
नगर परिषद अंबाला सदर क्षेत्र से रोजाना लगभग 110 टन कचरे को एकत्रित करते निस्तारण के लिए पटवी प्लांट भेज जाता है। इस कार्य के लिए ठेकेदार की तरफ से 100 से अधिक कर्मचारियों और 40 के करीब वाहनों को लगाया गया है। पूरे छावनी से कूड़ा एकत्रित करते रामबाग के नजदीक डंपिंग जोन में ले जाया जाता है। यहां गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण किया जाता है।
नगर परिषद में दें जानकारी
डोर-टू-डोर सुविधा के तहत नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने अंबाला छावनी के निवासियों से अपील की है कि वो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर उनकी गली-मोहल्ले में कचरा लेने वाले नहीं आ रहे तो वो इसकी जानकारी नगर परिषद कार्यालय में दें, जिससे कि कर्मचारियों को वहां भेजा जा सके। इसके लिए उन्होंने निर्धारित डंपिंग जोन में ही कचरे को फेंकने का आग्रह भी किया है।
बेसहारा गोवंश और कुत्तों के लिए निविदा
वहीं दूसरी तरफ अंबाला छावनी के लोगों की दो बड़ी समस्याओं का भी जल्द ही समाधान होने वाला है। इसमें बेसहारा गोवंश को पकड़ने और आवारा कुत्तों की नसंबदी की प्रक्रिया शामिल है। इन दोनों निविदाओं का कार्य अंतिम चरण में है और आगामी एक या दो दिन में इसे भी फाइनल कर दिया जाएगा।
वर्जन
डोर-टू-डोर सुविधा के तहत एक वर्ष का ठेका जारी हो गया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार 100 रुपये अधिक रेट पर ठेका दिया गया है। वहीं ठेकेदार ने भी तुरंत प्रभाव से कार्य शुरु कर दिया है, जिससे कि छावनी के लोगों को राहत मिल सके।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष नप सदर।
अंबाला छावनी में डोर-टू-डोर सुविधा बंद होने पर चार मई को अमर उजाला में प्रकाशित किया गया समाच