फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिजिटल अरेस्ट से घबराएं नहीं, कोई विभाग नहीं करता डिजिटल अरेस्ट

Mon, 12 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट कुछ नहीं होता। यह साइबर ठगों का एक नया तरीका है। जिससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आपके पास किसी अज्ञात नंबर से फोन कर आपके बेटा, बेटी का नाम लेकर कहा जाए कि वह कहां है और अगले ही पल कहा जाए नारकोटिक्स विभाग, सीबीआई या पुलिस से बोल रहा हूं और वह हमारी हिरासत में है। ड्रग्स या अन्य किसी गतिविधि में शामिल होने की वजह से उसे पकड़ा गया है। इसके अलावा आपके नाम विदेश से पार्सल आया और उसमें आपत्तिजनक वस्तु होने की बात कही जाए तो तुंरत सतर्क हो जाएं। यह साइबर ठगों का काम हो सकता है। साइबर ठग आपको डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का शिकार बना सकते हैं। इसकी जानकारी तुरंत साइबर थाना में दे। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें