अंबाला। घर में साफ-सफाई के लिए रखी महिला पर सोने की चैन चोरी करने के आरोप लगे हैं। जग्गी गार्डन निवासी जसविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जसविंदर कौर ने बताया कि वो 28 जून को वो पति सहित रिश्तेदारी में बाहर गए थे, जब वो दो जुलाई को वापस आए तो उन्हें अलमारी में रखी करीब ढाई तोले सोने की चेन नहीं मिली। इस दौरान जब नौकरानी काम पर नहीं आई तो उसने फोन किया जोकि उसके पति ने फोन उठाया और कहा कि वह किसी काम से चंडीगढ़ गई है। जसविंदर कौर ने शक जताते हुए कहा कि पती-पत्नी मिले हुए हैं, इसलिए तफ्तीश करके उनकी सोने की चेन बरामद की जाए।