फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर 50, कामर्शियल 87 रुपये सस्ता

Fri, 01 Nov 2013 11:04 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंडियन ऑयल कारपोरेशन बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के रेट कम कर लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। आईओसी ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रुपये और कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 87 रुपये कम कर दिए हैं।
विज्ञापन


नई दरें एक नवंबर से लागू हो गई है। आईओसी अथारिटी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

रेटों की कटौती के बाद अब घरेलू सिलेंडर 962 रुपये प्रति घरेलू सिलेंडर (बिना सब्सिडी) और 1709 रुपये प्रति कामर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

उपभोक्ताओं द्वारा सब्सिडी वाले नौ सिलेंडर लेने के बाद लोगों को दसवां घरेलू सिलेंडर 962 रुपये मिलेगा। जबकि शादियों व अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी घरेलू सिलेंडर 962 रुपये का ही मिलेगा। उधर, कामर्शियल सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

अंबाला के समाज सेवी राजबीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार, संजय खेड़ा, गगनजीत सिंह, हरदीप सिंह काका, विक्रम आनंद, विशाल, रूबल शर्मा कहते हैं कि लोग पहले ही महंगाई को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है। ऊपर से सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ौतरी लोगों व कारोबारियों को मार देती है।
विज्ञापन


दो माह तक लगातार सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद अब थोड़ी सी कटौती की जा रही है उसका क्या फायदा। कारोबारियों की तो कम लगातार कामर्शियल सिलेंडर की कीमतें तोड़ ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें