फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घरेलू उपभोक्ता को सोलर कनेक्शन पर मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली निगम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन देने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कनेक्शन आने वाले मार्च तक दिए जाएंगे। प्रदेश में 1 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अंबाला जिले के शहर डिवीजन में करीब 475 सोलर कनेक्शन हो भी चुके हैं। खास बात यह है कि यह योजना 1 लाख 80 हजार से 3 लाख वार्षिक आय वाले घरेलू उपभोक्ता के लिए है। उपभोक्ता इस योजना का मार्च 2025 तक फायदा ले सकते हैं। इन कनेक्शन के लिए केंद्र व राज्य सरकार उपभोक्ता को सब्सिडी भी देगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।



इस योजना के तहत 1 लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले अंत्योदय घरेलू उपभोक्ता को अधिकतम 1 लाख 10 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी, जबकि 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले सामान्य घरेलू उपभोक्ता को अधिकतम 78 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन




कनेक्शन लगवाने के लिए ऐसे पोर्टल पर करें आवेदन

सोलर कनेक्शन लगवाने के लिए उपभोक्ता को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के साथ दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
इसके बाद संबंधित वेंडर उपभोक्ता से संपर्क करेगा और उसका कनेक्शन किया जाएगा। कनेक्शन के लिए राशि पहले उपभोक्ता को देनी होगी। अगर किसी के पास कनेक्शन के लिए राशि नहीं है तो वह बैंक से भी 7 प्रतिशत पर लोन ले सकता है।
कनेक्शन के बाद उपभोक्ता को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी। वहीं, केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटोप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से अधिकतम 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

1.80 लाख वार्षिक आय वालों को ऐसे मिलेगा फायदा

जिन अंत्योदय लाभार्थियों की वार्षिक आय 1 लाख 80 लाख रुपये तक है और वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत है। उनको 2 किलोवॉट तक 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार और 2 किलोवॉट तक 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। औसत मासिक 300 यूनिट तक मुफ्त उत्पादन है।

तीन लाख रुपये वार्षिक आय तक ऐसे मिलेगा फायदा

ऐसे लाभार्थी जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 से 3 लाख रुपये तक है और उनकी वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत है। उन्हें 2 किलोवॉट तक 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार और 2 किलोवॉट तक 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। औसत मासिक 300 यूनिट तक मुफ्त उत्पादन है।

वर्जन

शहर डिवीजन में अभी तक 475 सोलर कनेक्शन लग चुके हैं। कनेक्शन लगाने के लिए जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम शेड्युल तैयार कर रहा है। जागरूकता शिविर में एसडीओ व जेई की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन किए जा सकें।
विज्ञापन


सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला शहर डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें