फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे की ओपीडी में दो घंटे देरी से आ रहे डॉक्टर

विज्ञापन
सिविल में जमीन पर बैठ डॉक्टर के आने का इंतजार करते हुए मरीज। - संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या और डॉक्टरों के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी का समय घटाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसका असर शनिवार को अस्पताल में दिखाई दिया, क्योंकि बहुत कम मरीज ही अस्पताल में अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचे थे। इतने कम मरीज होने के बाद भी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब 11 बजे तक भी डॉक्टर सीट पर मौजूद नहीं थे। करीब एक घंटा खड़े होकर इंतजार करने पर भी जब डॉक्टर नहीं आए तो मरीज थक हार कर वहीं जमीन पर बैठ डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। 11 बजे के बाद जब डॉक्टर आए, तब जाकर मरीजों का उपचार शुरू हुआ। मरीजों ने कहना है कि एक तो वैसे ही ओपीडी का चार घंटे का समय है। उसमें भी डॉक्टर 2-2 घंटे सीट पर नहीं आते हैं मरीज ऐसे ही बैठे रहते हैं, जबकि डॉक्टरों को समय पर आना चाहिए।
विज्ञापन

काफी देर से आकर बैठे हैं, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आए है। उन्हीं के आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आएंगे उसके बाद चेकअप करवाकर चले जाएंगे। देखते हैं कब तक आते है डॉक्टर। - गुलजार
हम तो डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे है, काफी देर से बैठे हैं, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आए। वैसे तो अभी तक आ जाना चाहिए था, क्योंकि 11 बज रहे हैं, लेकिन नहीं आए हैं। - मोहन
विज्ञापन

कह रहे हैं कि डॉक्टर सिर्फ 12 बजे तक ही चेक करेंगे, लेकिन अब 11 बज गए हैं और डॉक्टर नहीं आए है। पता नहीं कब वह आएंगे और कब मरीजों की जांच शुरू करेंगे। हम तो काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। - भगवान दास
सुबह करीब 7 बजे के आए हुए हैं। इसके बाद पर्ची भी बनवा ली, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आए है, काफी देर से यहीं नीचे बैठे हुए हैं। जब डॉक्टर आएंगे उसके बाद ही उपचार हो सकेगा तब तक देखते हैं। -रुलकी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें