बराड़ा। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान कई मामलों में यह पाया गया है कि हलवाई की दुकान व अन्य स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है, जोकि गलत हैं, इसलिए सभी को हिदायतें दी जाती है कि व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू गैस का प्रयोग न करें, अगर कोई भी दुकानदार या अन्य ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।