फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डॉक्टरों और डीएनबी छात्रों को जल्द मिलेगी लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ के अलावा डीएनबी कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में ही अब लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस लाइब्रेरी में अधिकतर पुस्तकें हेल्थ डाइट, गर्भवती महिलाओं, फिजियोथैरेपी आदि विषय से जुड़ी होंगी। कोई भी इन किताबों को पढ़ना चाहता है तो उसे कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं। अस्पताल की लाइब्रेरी में आकर ही वह इन किताबों को पढ़ सकता है।
बाकायदा लाइब्रेरी का जिम्मा अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर के बाद होगा। जो लाइब्रेरियन की भूमिका में नजर आएगी, जिससे कि लाइब्रेरी की किताबों को भी संभाल सके। इसको लेकर छावनी नागरिक अस्पताल के कांफ्रेंस हॉल में ही लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। इसको लेकर किताबें रखने के रैक आ गए है और जल्द ही किताबों की भी खरीद की जा रही है। किताबों के आते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। बाकायदा किताबों को लेकर वह कांफ्रेंस के बाहर ही टेबल कुर्सी पर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों को मिलेगा लाभ

छावनी नागरिक अस्पताल में अधिकतर डॉक्टर ऐसे हैं जो अपनी नौकरी के साथ-साथ आगे की पढ़ाई जारी रखे हुए है। ऐसे में उन डॉक्टरों को भी इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। समय निकालने के बाद वह अस्पताल में ही पढ़ सकेंगे। इसके अलावा छावनी नागरिक अस्पताल में मेडिकल के छात्रों के लिए रेडियोलॉजी का डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स भी चल रहा है। इससे जुड़े छात्र के लिए भी पढ़ाई करना आसान होगा और अस्पताल की लाइब्रेरी में पढ़कर परीक्षा दे सकेंगे। अभी उन्हें किताबों को खरीदना पढ़ता है या फिर किसी एकांत जगह में जाना पड़ता है।
वर्जन
छावनी नागरिक अस्पताल में लाइब्रेरी बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही डॉक्टर, डीएनबी कोर्स के छात्र सहित अन्य स्टाफ भी इसका लाभ उठा सकेगा।
डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें