फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डॉक्टरों ने हड़ताल से किया किनारा नहीं रोका काम, मरीजों को राहत

विज्ञापन
मुलाना ​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं व छात्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा चिकित्सा सेवा संघ (एचसीएमएसए) के बैनर तले प्रदेशभर में हुई सरकारी डॉक्टरों की दो दिवसीय हड़ताल का अंबाला में कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंबाला के डॉक्टर इस हड़ताल से किनारा करते हुए नजर आए। न तो हड़ताल के चलते किसी डॉक्टर ने अवकाश लिया व न ही उन्होंने काम रोका। सुबह से ही कैंट व सिटी सहित जिलाभर के नागरिक अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी हुई, साथ ही ऑपरेशन भी नियमित तौर पर हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 30 ऑपरेशन हुए। इनमें गर्भवती महिलाओं सहित ओपीडी के मरीज भी शामिल थे, हालांकि हड़ताल के हालातों का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने नियमित तौर पर दौरा किया।
विज्ञापन

अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से भी बातचीत की। लेकिन किसी तरह का विरोध नहीं था। अस्पतालों में पुलिस का भी पहरा लगा रहा।

मुलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं व छात्र। संवाद

मुलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं व छात्र। संवाद

मुलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं व छात्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें