फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेयर को हाउस बैठक की कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं दे रहे डीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम मेयर शक्तिरानी शर्मा ने 40 दिन बाद फिर से नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर पिछली हाउस की बैठक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इसके विपरीत नगर निगम प्रशासन उन्हें यह रिपोर्ट नहीं दे रहा है। इससे पहले 30 जून को मेयर ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा था कि हाउस की बैठक में पास प्रस्ताव के बाद विकास कार्यों में कितनी प्रगति हुई है। इस बार मेयर ने जो रिमाइंडर लेटर लिखा है उसमें लिखा है कि नगर निगम के सचिव कम उप नगर निगम आयुक्त इस रिपोर्ट को नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के पंचायत भवन में आठ जून को हाउस की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें भाजपा पार्षदों ने बैठक में काफी विरोध किया था। इसके बावजूद सदन में कुछ विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव पास हो गए थे।

हाउस की बैठक के बाद भी कुछ कार्यों के टेंडर नहीं लगे

पूर्व में लिखे पत्र में मेयर ने यह भी बताया था कि हाउस की बैठक में जिन विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए थे, उनमें से कई के टेंडर ही नहीं लग सके। ऐसे में इस बैठक के होने का भी क्या औचित्य है। इस मामले में भी आरोप लगाया जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारी किसी की शह पर जानबूझकर इस रिपोर्ट को नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर नगर निगम में अलग ही राजनीति चल रही है। यहां पर कभी विधायक से जुड़ा विवाद सामने आ जाता है तो कभी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें