गांव धनाना की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चौकीदार के तौर पर कार्यरत 46 वर्षीय दिव्यांग ने फंदा लगा लिया। मंगलवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने दिव्यांग का शव स्कूल के बाहर पेड़ पर लटका देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार फंदा लगाने वाला व्यक्ति सुभाष चंद दिव्यांग था। उसके द्वारा पेड़ पर लटककर फंदा लगाना मुश्किल काम था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन आरंभ कर दी है। संवाद