अंबाला। छावनी में एक पिज्जा की दुकान पर काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक शादी का झांसा देकर तलाकशुदा युवती से संबंध बनाता रहा। युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल करवाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी। युवती ने बताया कि वह एक पिज्जा की दुकान में करीब डेढ़ साल तक काम कर रही है। युवक भी यहीं काम करता था। वह तलाकशुदा है और युवक ने पहले तो शादी करने के सपने दिखाए। ऐसे में वह दोनों लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उसे बिना बताए युवक ने किसी दूसरी जगह पर शादी कर ली। संवाद