साहा। गांव सांबापुर निवासी जसपाल ने बताया कि वह और उसका भाई रघुवीर सिंह बिलपुरा की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रात को छुट्टी करके मलिकपुर कट के पास उनके भाई को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार रघुवीर सिंह सड़क पर गिर गए। उनको सिर में और छाती में गुम चोट लगी। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। जसपाल ने अपने बड़े भाई को राहगीरों की मदद से दवा दिलाई। रात को उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वे उसे छावनी के सिविल अस्पताल में लेगए। यहां से डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही रघुवीर ने दम तोड़ दिया। संवाद