फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समर हीरो चैलेंज में 16वें नंबर पर पहुंचा जिला, 1004 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने समर हीरो चैलेंज में छह दिन में ही 21वें नंबर से छलांग लगाकर प्रदेश में 16वीं रैकिंग हासिल की है। अब समर हीरो चैलेंज में प्रतिभागिता के लिए तीन दिन बचे हैं। 30 जून तक विद्यार्थी व शिक्षक इसमें प्रतिभागिता कर सकेंगे।
विज्ञापन

21 से 27 जून तक जिले के 1004 विद्यार्थियों ने समर हीरो चैलेंज को लेकर प्रतिभागिता की। पहले यह आंकड़ा 218 था। मंगलवार को जिला शिक्षा सदन में डीईओ सुरेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड के नोडल अधिकारी, जिला टैबलेट वितरण अधिकारी, टेक्निकल टीम सदस्यों की बैठक ली। डीईओ ने 30 जून तक समर हीरो चैलेंज में शिक्षक व विद्यार्थियों की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं इसी सप्ताह 88 शिक्षक ई-अधिगम बन गए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट में पाल (पर्सनलाइस्ड अडेप्टिव लर्निंग) एप है। इसमें वन स्कूल पाल एप्लीकेशन एप है। इस एप के जरिए ही शिक्षक विद्यार्थी को गर्मी की छुट्टी में गृहकार्य दिया जा रहा है और उस गृह कार्य को टेबलेट के जरिए ही विद्यार्थी कर रहे हैं। स्कूलों में यह कार्य जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा की देखरेख में चलाया जा रहा है। यह समर हीरो चैलेंज 5 से 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

शीर्ष 100 विद्यार्थी और 50 शिक्षक होंगे सम्मानित

समर हीरो चैलेंज पूरा करने वाले विद्यार्थियों को समर पाल हीरा विद्यार्थी व शिक्षकों को समर पाल हीरो शिक्षक का खिताब दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शीर्ष 100 विद्यार्थियों और शीर्ष 50 शिक्षकों को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिया जाएगा।

प्रदेशभर में अंबाला ने समर हीरो चैलेंज की रैकिंग में सुधार किया है। अब अंबाला 21वें रैंक से छलांग लगाकर 16वें रैंक पर पहुंच गया है। इस चैलेंज में प्रतिभागिता के लिए 3 दिन का समय बचा है। सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रतिभागिता के लिए मोटिवेट किया जा रहा है।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।



जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में लगातार बीईओ की बैठक ली गई हैं। सभी ने समर हीरो चैलेंज में टेबलेट का इस्तेमाल पढ़ाई को लेकर बढ़ाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए। जिससे प्रदेश में 21वें रैंक से 16वें रैंक पर अंबाला पहुंचा है। 3 दिन में और अधिक मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन

-आशीष सिंह, चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस एसोसिएट (सीएमजीजीए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें