फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला योजनाकार ने ध्वस्त किए पांच अवैध निर्माण

Thu, 20 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला जिले के शहजादपुर गांव में अवैध कॉलोनी में बनी दीवार को तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। जिला नगर योजनाकार अंबाला के दस्ते की ओर से नियंत्रित क्षेत्र शहजादपुर में बने कुल पांच अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके दौरान गांव में बने चार अवैध निर्माण तथा मघ्घरपुरा गांव में बने एक अवैध निर्माण में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर बनी चहारदीवारी तथा नीवों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया।
मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, क्षेत्रान्वेषक रविंदर तथा एसएचओ इन्फोर्समेंट ब्यूरो सहित पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील करते हुए कहा, भूमालिक व प्रॉपर्टी डीलर काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाॅट बेच रहे हैं। सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में न आएं तथा इन अवैध काॅलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें