फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला स्तरीय फुटबॉल महाकुंभ दो अक्तूबर से, 16 टीमें दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दो अक्तूबर से 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जून माह में आयोजित किए गए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के बाद अब सोसाइटी इस प्रतियोगिता को करवाने जा रही है। ये जानकारी सोसाइटी के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंबाला जिले की लगभग 14 से 16 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। पूरी प्रतियोगिता में कुल 46 मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन लीग आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा, जबकि मैदान पर एक समय में 8 खिलाड़ी ही खेलेंगे। स्कूली छात्रों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए प्रतियोगिता के सभी मैच केवल शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन दोपहर 12 बजे से खेले जाएंगे। सोसाइटी के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य मकसद युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करना है, ताकि उनकी छिपी हुई प्रतिभा निखर सके और वे तकनीकी रूप से मजबूत बनकर जिले व राज्य का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 26 सितंबर दिन शनिवार तक अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें