फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने की दिशा में अग्रसर जिला 3 एक्टिव केस शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में कोरोना संक्रमण अब खात्मे की और अग्रसर है। लगातार चौथे दिन भी कोई भी केस नहीं आया। उधर दो मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हो गए। अब जिले में मात्र तीन मरीज ही कोरोना एक्टिव रह गए हैं। इसी कारण जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा बढ़कर 98.30 फीसदी पर पहुंच चुका है। जिले में अब तक 29575 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि अंबाला में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 461171 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें