फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बाजारों से बरसाती पानी की निकासी न होने पर शुक्लकुंड रोड, अंबा मार्केट, कांग्रेस भवन, मनियारी बाजार के दुकानदार वार्ड-10 पार्षद मिथुन वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर से मिले। उन्होंने सोमवार शाम तक पानी निकासी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सुपर सकर मशीन लगाकर सफाई करवाई जाएगी। दुकानदारों ने यह भी कहा कि इस वर्ष बारिश का पानी ज्यादा मात्रा में एकत्रित हो रहा है। इस बार निगम की ओर से नालों की सफाई सही तरीके से नहीं की गई। इस वजह से जलभराव की समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

महावीर पार्क तालाब को खाली करने की मांग, मिला आश्वासन लगेगा पंप
पार्षद मिथुन वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस भवन, शुक्लकुड रोड, अंबा मार्केट में बारिश के एक दिन बाद भी बरसाती पानी खड़ा है। यहां से लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे। निगम में उनके साथ दुकानदार एकत्रित होकर पहुंचे ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके। अभी बरसात आनी बाकी है। अभी सीजन चल रहा है। उन्होंने कहा कि महावीर पार्क का पानी ओवरफ्लो होकर इन क्षेत्रों में मार कर रहा है। महावीर पार्क के पास यही क्षेत्र लगते हैं। हर वर्ष एक महीने पहले महावीर पार्क तालाब को खाली करवाया जाता था, लेकिन इस बार यह राजनीति की भेंट चढ़ गया। यह खाली होना चाहिए। पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि यहां पंप चलवाकर तालाब को खाली करवाया जाएगा। उन्होंने निगम आयुक्त का आभार जताया। बीते रविवार को अतिरिक्त नगर आयुक्त ने भी नदी मोहल्ला में पंप स्टेशन का निरीक्षण किया था।
-
दुकानदार बोले, ग्राहक भी दुकानों में नहीं पहुंच पा रहे
होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान लक्की जुनेजा, राजू, नितिन, बादल, अशोक कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि इस बार निगम की ओर से सही तरीके से नालों की सफाई नहीं की गई। इस वजह से उनकी दुकानों के बाहर बरसाती पानी जमा हैं। बरसात के एक दिन बाद भी यहां से पानी नहीं निकला। जिस वजह से उनकी दुकानों में ग्राहक भी नहीं आ रहे। वहीं, नगर निगम ने रामबाग रोड के सामने खाली पड़ी जगह से बूटी निकालनी शुरू कर दी है। पहले यह बूटी बरसाती पानी में बहकर नदी मोहल्ला क्षेत्र में चली जाती थी। जिससे लोगों को नुकसान झेलना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें