फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली जमीन पर विवाद : मेयर को मिली दो शिकायतें, जांच को लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 6600 गज भूमि पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले में अब दो शिकायतकर्ता सामने आए हैं। इसमें आरोप लगाए हैं कि संबंधित स्कूल की जमीन को 20 भागों में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

अगर यह प्रॉपर्टी आईडी में किया परिवर्तन नगर निगम ने किया है या किसी और ने इस पर संशय है। इस मामले में शिकायत देकर मेयर सैलजा सचदेवा से जांच कराने की मांग की है। वहीं, मेयर ने शिकायत मिलते ही एसपी कार्यालय और नगर निगम आयुक्त को मामले की जांच कर संलिप्त कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
यह है पूरा विवाद
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से श्री आत्मानंद जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 6600 गज जमीन की बिक्री पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि इस जमीन को बेचने के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। इस प्रकार की शहर में चर्चा चल ही रही थी कि दो शिकायतकर्ताओं ने नगर निगम में जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनाने का आरोप लगा दिया। आरोप है कि यह जगह अनअप्रूव्ड थी, जिसे अप्रूव्ड दिखाकर इसकी आईडी बनाई। यह परिवर्तन नगर निगम ने किया है या स्कूल के किसी व्यक्ति ने किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कराया है जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
विज्ञापन

मेयर के पास पहुंची ये दो शिकायतें
एक शिकायत गीता नगरी निवासी परमजीत सिंह ने की है। इसमें कहा कि स्कूल की ओर से बेची जमीन की संपत्ति आईडी में परिवर्तन किया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह परिवर्तन निगम के स्तर पर है या स्कूल स्तर पर। इस असमंजस के चलते बाजार में निगम की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए।
दूसरी शिकायत में जोगीवाड़ा निवासी तरसेम सैनी ने दी है। इस शिकायत में स्कूल की जगह को लेकर निगम रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

वर्जन
परशुराम नगर में जैन स्कूल की जमीन मामले में मेयर कार्यालय में दो अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस जमीन का सौदा करवाने में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सामने आता है एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

-सैलजा सचदेवा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें