फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गेट लगाने पर विवाद, रोष मार्च निकाल मंत्री को साैंपा ज्ञापन

Fri, 29 May 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ब्राह्मण माजरा गांव में बस क्यू शेल्टर को लेकर चल रहा विवाद वीरवार को एक बार फिर उस समय बढ़ गया। जब विशेष पक्ष के लोगों ने रविदास चौपाल और मंदिर के निकट की दीवार पर गेट लगाने की कोशिश की। इस पर कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरु कर दिया।
विज्ञापन

इससे हालात एक बार फिर बिगड़ गए। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस कार्रवाई से गुस्साए विशेष पक्ष के लोगों ने रोष जताते हुए अंबाला-जगाधरी रोड जाम करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते लोग रोड तो जाम नहीं कर पाए तो उन्होंने रोष मार्च निकाला और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मामले को लेकर दोबारा गुहार लगाई। लोगों को सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है।
18 मई को हुआ था विवाद : ब्राह्मण माजरा गांव में रविदास चौपाल और मंदिर के निकट बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जा रहा था। इसका विरोध विशेष समाज के लोगों ने किया था। इसके बाद दो पक्षों में बहस हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें