फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी अस्पताल के रेडियोग्राफर और डॉक्टर में विवाद, एक घंटा बंद रहे एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को ड्यूटी डॉक्टर और रेडियोग्राफर में विवाद हो गया। मरीज के जल्द एक्स-रे को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि रेडियोग्राफर ने गुस्से में आकर मरीजों के एक्स-रे करने बंद कर दिए। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ एक लिखित में शिकायत अस्पताल के पीएमओ डॉ. राकेश सहल को सौंपने की बात कही। वहीं डॉक्टर ने रेडियोग्राफर की ही गलती ठहराई। डॉक्टर व रेडियोग्राफर के विवाद का खामियाजा मरीजों व तीमारदारों को भुगतना पड़ा। करीब एक घंटे तक एक्स-रे ही नहीं हुए। कुछ मरीज गंभीर होने के कारण निजी सेंटर में चले गए तो बाकी कमरे के बाहर ही खड़े होकर बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में दाखिल एक डॉक्टर ने अपने मरीज को एक्स-रे के लिए भेजा था। किसी कारणवश देरी होने के कारण डॉक्टर ने रेडियोग्राफर को इमरजेंसी वार्ड में बुला लिया। जहां दोनों के बीच आपसी बातचीत के बाद तीखी बहस हो गई। स्टाफ ने दोनों को समझाते हुए मामले को शांत करवाया। इस दौरान मरीजों ने अस्पताल के आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला। मामला शांत होने के बाद मरीजों के एक्स-रे हुए। पीएमओ डॉ. राकेेश सहल ने बताया कि वह पंचकूला में बैठक में थे। उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। ऐसा है तो पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें