अंबाला। भड़ोग गांव में पुलिस ने सोमवार को मंडल के 133 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला मंडल के अधीन कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला में यह बरामदगी हुई थी। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की अगुवाई में दो जिलों के एसपी की ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी गठित की गई थी। अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और कुरुक्षेत्र एसपी सुरेंद्र भौरिया ने नशीला पदार्थ को नष्ट कराया। मादक पदार्थों को ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के पुलिस अधिकारियों ने पंजोखरा स्थित एन्वायर केयर प्राइवेट लिमिटेड में नष्ट किया।
तस्करी के कुल 133 मामलों में जब्तशुदा दो क्विंटल 97 किलोग्राम 827 ग्राम चूरापोस्त, 91 किलो 795 ग्राम 88 मिलीग्राम गांजा, 900 ग्राम 985 मिलीग्राम हेरोईन, एक किलो 500 ग्राम सुल्फा, 10 ग्राम चरस, 8500 नशीले कैप्सूल, 59 हजार 391 नशीली गोलियां, एक हजार 586 नशीले इंजेक्शन और 91 बोतल सिर्प को नियम के अनुसार कार्रवाई करते हुए नष्ट किया गया।