साहा। इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन साहा के साथ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तत्वावधान में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय कार्यालय करनाल से हरी ओम प्रकाश (निदेशक प्रभारी) तथा अनिल कुमार (शाखा प्रबंधक अंबाला) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में विशेष रूप से हरी ओम प्रकाश (संयुक्त निदेशक प्रभारी) द्वारा योजना संबंधित जानकारी दी गई। इन योजनाओं के अंतर्गत कर्मचारियों एवं उद्योगों से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं, लाभों और समस्याओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर चौधरी सहित महासचिव विकास वर्मा, कार्यकारी सदस्य संजय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहा क्षेत्र के अनेक उद्योगपतियों, कारखाना मालिकों तथा प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद