फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) की ओर से विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) अंबाला मंडल के तत्वावधान में संगठनात्मक विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पद्म कांत त्रिपाठी ने की। इस दौरान अंबाला मंडल के अंतर्गत नवनिर्मित दो नई शाखाओं के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष पद्म कांत त्रिपाठी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर पूरी मजबूती से आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में रेलकर्मी और यूनियन सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण जोशी, मंडल प्रभारी प्रहलाद त्रिपाठी, भूपेंद्र, तरसेम राणा, अधिवक्ता कृष्ण पांचाल, प्रवेश और जोनल वित्त सचिव वरुण सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें