अंबाला। कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा की ओर से गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में भाषा व्याकरण विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला करवाई गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डीएवी पीजी कॉलेज पिहोवा के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. कामदेव झा रहे। उन्होंने पाणिनि की व्याकरण परंपरा पर गहन विचार साझा किए और संस्कृत भाषा की संरचना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस सामूहिक प्रयास की सराहना की। संचालन तनवीर सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल विद्यार्थियों को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाती हैं, बल्कि उनमें नवाचार और सृजनशीलता की भावना भी जागृत करती हैं। कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. उपिंद्र कौर ने कार्यशाला के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।