फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सक्षम एप से दिव्यांग मतदाताओं को होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी वर्गों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डाॅ. शालीन ने कहा कि यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है।
नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें एप
सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एनड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें