फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लावारिस पशुओं से टकराकर बाइक चालक की मौत

Tue, 07 Oct 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कुलपुर गांव के निकट बुलेट की टक्कर के बाद पशुओं से टकराने के बाद सड़क पर गिरने से बाइक चालक की मौत हो गई। बराड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई थाना छप्पर के कुलपुर गांव निवासी बलजीत कुमार की तहरीर पर बुलेट चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बलजीत कुमार ने बताया कि चाचा का लड़का अभिषेक (24) मजदूरी करता था। 5 अक्तूबर को अभिषेक कुलपुर गांव से बाइक पर अधोया गांव जा रहे थे। मिल्क शेखां गांव के पास उन्हें तेजरफ्तार बुलेट ने पीछे से बाइक पर टक्कर मार दी।
तभी अभिषेक की बाइक अनियंत्रित होकर पास से कुछ रहे कुछ आवारा पशुओं से टकरा गई। हादसे में अभिषेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुलाना एमएम अस्पताल से अभिषेक को कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें