अंबाला छावनी के महेशनगर स्थित घरों में आ रहा मिट्टी व रेत वाला पानी। उपभोक्ता
अंबाला। नहरी पानी की पाइप लाइन बिछने के बाद भी छावनी के महेशनगर स्थित दयालबाग सहित वशिष्ठ नगर में रहने वाले लोगों के कंठ सूख रहे हैं। कभी उन्हें गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है तो कभी पानी की कमी सता रही है, ऐसे में विभाग के 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने वाले दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। इस समस्या के समाधान के अब स्थानीय निवासियों की तरफ से एक शिकायत विभाग के अलावा सीएम विंडो पर भी डाली गई है ताकि रोजाना की इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।