फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घसीटपुर लिंक रोड पर गंदगी से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित घसीटपुर लिंक रोक पर पिछले लंबे समय से गंदगी पसरी हुई है। इस गंदगी को आज तक उठाया नहीं गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ रहा है। कई बार हवा चलने के कारण गंदगी उड़कर सड़क के बीचों बीच आ जाती है। जिसके कारण इस लिंक रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। घसीटपुर लिंक रोक से सेक्टर 32, 33, 34, विद्या नगर, आनंद विहार, हरि नगर, मोहन नगर, अर्जुन नगर, मिलाप नगर, कुलदीप नगर, दुखेड़ी के लोगों का आवागमन लगा रहता है। काफी समय पहले यहां पर दो डस्टबिन रखे गए थे। जिसमें से एक डस्टबिन गायब हैं। जो रह गया है वह भी टूट रहा है।
विज्ञापन

आज तक प्रशासन की ओर से कोई भी सफाई कर्मी इस गंदगी को साफ नहीं करता जबकि कई बार सफाई को लेकर अधिकारियों को शिकायत भी दी गई है लेकिन सफाई नहीं हुई। घसीटपुर निवासी बलजिंद्र, सेक्टर 34 निवासी जितेंद्र, विजय ने समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें