फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में गंदगी, छावनी में सफाई, अटे मिले नाले

विज्ञापन
शहर में गंदगी के ढेर लगे मिले
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और गुप्तचर विभाग अधिकारियों के निरीक्षण में शहर की सफाई की पोल खुल गई। टीम को शहर में ऐसा कोई स्थान नहीं मिला, जहां गंदगी न हो।
हैरानी की की है कि निगम ने एक से सात दिसंबर तक सफाई अभियान भी चलाया था। इसके बाद भी शहर में गंदगी के ढेर मिले। छावनी में टीम को सफाई व्यवस्था सही मिली, लेकिन नालों में गंदगी थी। निरीक्षण के बाद टीम अधिकारियों ने नगर निगम में आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल से मुलाकात की। इससे पूर्व नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने शहर और छावनी के सेनिटेशन विभाग अधिकारियों को दो दिन में शहर और छावनी को साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में दो दिन बाद उनको रिपोर्ट देने के लिए भी कहा। आयुक्त ने सेनिटेशन विभाग अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही नहीं गुरुवार को निगम आयुक्त ने भी शहर की सफाई का जायजा लिया था तो उनको भी शहर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर मिले थे। आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नाराजगी जताई।
शहर में सफाई से संतुष्ट नहीं हुई टीम
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से सब इंस्पेक्टर हितेंद्र कुमार, एएसआई परविंद्र सिंह और गुप्तचर विभाग से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने शहर में सफाई देखने के लिए निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह टीम शहर में कपड़ा मार्केट, पुरानी अनाज मंडी, तंदूरा बाजार, शुक्लकुंड रोड, दशमेश मार्केट, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, रतनगढ़, मानव चौक, जगाधरी गेट और बलदेव नगर समेत अन्य कई जगह पहुंची। सभी जगह टीम को गंदगी के ढेर मिले। इसके बाद टीम सदस्य निगम आयुक्त से भी मिले और उन्होंने निरीक्षण में सफाई व्यवस्था के लिए अवगत भी कराया।
छावनी में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
शहर के बाद टीम ने छावनी में सफाई जांचने के लिए निरीक्षण किया। टीम ने नगर परिषद की दी सूची में से 14 जगह पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें टीम ने हाउसिंग बोर्ड नजदीक व्यायामशाला, अनाज मंडी, बीपीएस स्कूल, बस स्टैंड रोड नजदीक पानी की टंकी, ट्रिब्यून काॅलोनी, विजय रत्न चौक, राय मार्केट रोड पर सफाई व्यवस्था को देखा। टीम को इन जगहों पर सफाई ठीक मिली, लेकिन नालों में गंदगी जमा मिली। इसके साथ ही टीम ने छावनी में वार्डों में जाकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की। वार्ड-25, 26 में सभी कर्मचारी हाजिर मिले। वार्ड-28 में एक कर्मचारी, वार्ड-29 में एक कर्मचारी, वार्ड-31 में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर परिषद इन कर्मचारियों को नोटिस जारी करेगा।
वर्जन
गुप्तचर विभाग के साथ मिलकर शहर में कई जगह पर सफाई व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया। सभी जगह गंदगी के ढेर पाए गए। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली, जबकि छावनी में सफाई व्यवस्था ठीक रही, लेकिन नालों में गंदगी जमा मिली। साथ ही वार्डों में हाजिरी भी चेक की। वार्डों में कई सफाई कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। इन कर्मचारियों को नगर परिषद नोटिस जारी करेगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।
हितेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
वर्जन
शहर और छावनी में सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए सेनिटेशन विभाग को दो दिन का समय दिया है। शहर में सफाई व्यवस्था ज्यादा खराब है। उन्होंने खुद भी सफाई के लिए निरीक्षण किया था, जबकि छावनी में सफाई व्यवस्था काफी हद तक ठीक है, मगर यहां भी सफाई को और दुरुस्त कराया जाएगा। दो दिन बाद सफाई को लेकर सेनिटेशन विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
सोए हैं निगम अधिकारी : मेयर
शहर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग ने सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया है। सभी जगहों पर टीम को गंदगी मिली है। उन्होंने फाइनेंस कमेटी की बैठक में भी अधिकारियों को बताया था कि शहर में सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। डोर टू डोर एजेंसी अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर रही है। वह नियमानुसार भी कार्य नहीं कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था के लिए पार्षद भी निगम अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। शहर में सफाई न होने से निगम की गाड़ियां तक अटैच हो रही है। लोग कोर्ट में जा रहे हैं। निगम अधिकारी इसके बाद भी नहीं जाग रहे। अधिकारी सोए हैं। इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार को भी कड़ा कदम उठाने की जरूरत है। जो अधिकारी जवाबदेह हैं उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में यह सफाई व्यवस्था तब खराब मिली है, जब निगम सफाई सप्ताह मनाकर हटा है।
शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।

शहर में गंदगी के ढेर लगे मिले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें