फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल में मिली गंदगी, बिफरे स्वास्थ्य निदेशक

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पतालमें पीएमओ डॉ. रेनु पजनी से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी लेती  - फोटो : अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना की तैयारियों के लिए शनिवार को पंचकूला मुख्यालय से राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू) की निदेशक डॉक्टर वंदना मोहन ने सिटी और कैंट के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने 10 बजे सिटी नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान नागरिक अस्पताल में जगह-जगह गंदगी मिली। इस बात के लिए जांच करने आई अधिकारी ने पीएमओ की फटकार भी लगाई। निरीक्षण में निदेशक को प्रसूति विभाग के मुख्य द्वार पर पुरुष के कपड़े सूखते नजर आए। कोरोना की तैयारी के लिए भी सिर्फ खानापूर्ति मिली। अस्पताल में बनाए फ्लू ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं मिला। जबकि निर्देशों के अनुसार रोजाना खांसी जुकाम के मरीजों की जांच अनिवार्य की है।
लैब और फ्लू ओपीडी से भी ली जानकारी

सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कैंट के नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जायजा लेते हुए कोरोना की तैयारियों को देखा। सबसे पहले आईपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर बनी फ्लू ओपीडी को देखा। जहां पर स्टाफ से जानकारी लेने के बाद सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स को देखा। उसके उपरांत अस्पताल की लैब में जाकर सैंपलिंग की व्यवस्था को देखा। डॉ. वंदना मोहन ने कोरोना की गाइडलाइन के लिए भी दिशानिर्देश दिए। बाद में डॉक्टरों के साथ भी बैठक की। इस दौरान आरएमओ डॉ. जतिंद्र चौहान और डॉ. शीलकांत पजनी मौजूद रहे।

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पतालमें पीएमओ डॉ. रेनु पजनी से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी लेती - फोटो : अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें