फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्विनसिटी में गंदगी का आलम, गिरेगी स्वच्छता रैंकिंग

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बारह क्रास रोड ​स्थित नाला गंदगी से अटा हुआ। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। स्वच्छ सर्वेक्षण में सुधार के लिए ट्विनसिटी में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अंबाला सिटी नगर निगम और नगर परिषद सदर अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता में सुधार के लिए तन्मयता से कार्रवाई में जुटे हैं। बावजूद इसके स्वच्छता रैंकिंग में सुधार पर संशय बरकरार है, क्योंकि आज भी ट्विनसिटी में गंदगी का आलम हैं।
विज्ञापन

नालों और नालियों गाद से भरी हुई हैं और सड़कों पर बिखरा कूड़ा-करकट स्वच्छता की पोल खोल रहा है। ऐसे में नगर निगम सहित नगर परिषद के लिए उत्कृष्ट पायदान पर आना चुनौती बना है। संसाधनों की कमी भी इसका सबसे बड़ा कारण है। सिटी और कैंट के नालों को बेशक भूमिगत कर दिया गया है, लेकिन न तो नप सदर के पास इनकी सफाई के लिए वाहन चलित कोई मशीन है और न ही नगर निगम के पास।
स्वच्छता के पैमाने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डंपिंग जोन पर कूड़ा-करकट के निस्तारण के लिए नप व नगर निगम के पास बड़े डस्टबिन ही नहीं हैं। जबकि जागरूकता की कमी के चलते अंबाला छावनी के कुछ क्षेत्रों में लोग आज भी घर से निकली गंदगी को सड़क पर फेंकने से गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन

नगर निगम अंबाला सिटी

अंबाला सिटी नगर निगम के अधीन 20 वार्ड हैं। सफाई व्यवस्था के लिए यहां कुल 478 कर्मचारी हैं। इनमें 78 पक्के और 400 कच्चे सफाई कर्मचारी हैं। वहीं 170 के करीब कर्मचारियों की अभी ओर आवश्यकता है। अंबाला सिटी से रोजाना 200 टन कचरा उठाया जाता है। कार्यालय में रोजाना चार से पांच शिकायतें आती हैं और इनका निपटान करवा दिया जाता है।

नगर परिषद सदर
अंबाला छावनी के 32 वार्डों की आबादी लगभग दो लाख 41 हजार है। प्रतिदिन लगभग 110 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद सदर के अधीन कुल 403 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 353 कच्चे हैं और 50 के करीब पक्के कर्मचारी हैं। वहीं 189 कर्मचारियों की ओर आवश्यकता है। सफाई को लेकर कोई एप नहीं है, फोन और कार्यालय में रोजाना 8 से 10 शिकायतें आती हैं और इनका निपटारा 24 घंटे के अंदर किया जाता है।
आठवें और दसवें पायदान पर रहा निगम व नप
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम अंबाला सिटी को प्रदेश में आठवां और नगर परिषद अंबाला सदर को 10 वां स्थान मिला था। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम 205 वें और नगर परिषद 245 वें स्थान पर रहा। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले जहां 7500 अंक में से नंबर दिए जाते थे तो वो 2023 के सर्वेक्षण में 9500 नंबर में से दिए गए। इसमें नगर निगम को 4237 और नगर परिषद अंबाला सदर को 3747.08 अंक मिले थे।
पिछले वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

नगर निगम अंबाला सिटी

देशभर में रैंकिंग 205, राज्य में आठवां रैंक

डोर टू डोर कलेक्शन व वेस्ट-90 प्रतिशत

सोर्स सेग्रीगेशन-26 प्रतिशत

वेस्ट जेनरेशन व प्रोसेसिंग-2 प्रतिशत

कूड़ेदानों का निवारण-100 प्रतिशत

आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई-83 प्रतिशत

बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई83 प्रतिशत

जल निकायों की सफाई92 प्रतिशत

सार्वजनिक शौचालय-83 प्रतिशत

-

नगर परिषद अंबाला सदर

देशभर में रैंकिंग 245, राज्य में 10वां रैंक

डोर टू डोर कोलेक्शन व वेस्ट-93 प्रतिशत

सोर्स सेग्रीगेशन-22 प्रतिशत
वेस्ट जनरेशन व प्रोसेसिंग-07 प्रतिशत
कूड़ेदानों का निवारण-0 प्रतिशत
आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई-91 प्रतिशत
बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई-91 प्रतिशत
जल निकायों की सफाई100 प्रतिशत
सार्वजनिक शौचालय-100 प्रतिशत
वर्जन
सेनेटरी ब्रांच में ही लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। रोजाना करीब चार से पांच शिकायतें सफाई व्यवस्था से संबंधित आती हैं। इनका तुरंत प्रभाव से ही समाधान किया जाता है। मौके पर जाकर हालात भी देखे जाते हैं कि समस्या का समाधान हुआ है या नहीं।
सुशील कुमार सेनेटरी, उप सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला

जो भी शिकायतें नगर परिषद में आती हैं। उनका त्वरित समाधान किया जाता है। बाकायदा समस्या समाधान के बाद शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी करवाए जाते हैं। गंदगी उठान के लिए कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें