फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईओ को मिली निदेशालय की चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर सिविल लाइन के पास शहजादपुर हाउस में चल रहे सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने मामले में वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी को निदेशालय की चिट्ठी मिल गई। इस चिट्ठी के मिलने के बाद शिक्षा विभाग अधिकारियों ने स्कूल पर कार्रवाई के लिए फाइलें खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, स्कूल ने भी वीरवार को निदेशालय की ओर से जारी चिट्ठी का जवाब तैयार कर लिया। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर ने बताया कि निदेशालय की ओर से स्कूल की एनओसी रद्द करने मामले में स्कूल की ओर से जवाब तैयार कर लिया गया है। स्कूल की तरफ से एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द ही पंचकूला में निदेशक से मिलकर उनको दस्तावेज सौंपें जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल को पीडब्ल्यूडी की ओर से भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी हो चुका है, जबकि फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र के लिए अभी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने का मामला 10 जुलाई बुधवार को सामने आया था। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय के नाम से एक आदेश पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें 3 जुलाई 2024 की तारीख में पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार निदेशालय ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल के बच्चों को राजकीय स्कूल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। वहीं, स्कूल संचालक का कहना था कि उनको इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। किसी व्यक्ति के जरिए सूचना मिली थी। अगर ऐसा कोई पत्र जारी हुआ है तो वह गलत है। वह स्टे के लिए निदेशक से मिलेंगे।

यह है मामला
शिकायतकर्ता कोमल ने शहर के सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाफ 22 अक्टूबर 2020 को सीएम विंडो पर शिकायत लगाई थी कि स्कूल के पास पूरे दस्तावेज नहीं है, लेकिन स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। कोमल का कहना था कि इस सीएम विंडो शिकायत के चलते 22 जून 2021 को सेंट जोसेफ स्कूल द्वारा पीडब्ल्यूडी का नकली भवन सुरक्षा प्रमाण-पत्र सामने आया था कि स्कूल के पास इस समय न ही कोई फायर एनओसी नहीं है व न ही भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र है। उन्होंने निदेशालय को भी अपने दस्तावेज दिए थे। उनकी सीएम विंडो शिकायत पर विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकुला ने स्कूल को मिलने वाली एनओसी रद्द कर दी।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने मामले में वीरवार को निदेशालय की चिट्ठी आ गई। गुरुवार को मामले संबंधित फाइल चेक की गई हैं। शुक्रवार को मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें